फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी रिटायर अधिकारी ने नौकरानी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी से रिटायर अधिकारी पर उसकी नौकरानी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में नौकरानी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


वसंतकुंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मर्चेंट नेवी से रिटायर अधिकारी अनिल तिवारी (60) वसंतकुंज इलाके में रहते हैं। 

उन्होंने 26 जून को बिहार निवासी 27 वर्षीय एक नौकरानी को काम पर रखा। नौकरानी ने मंगलवार सुबह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनिल तिवारी ने उसके साथ अपने फ्लैट में सोमवार शाम दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह काफी डर गई थी। इस कारण उसने घटना के तुरंत बाद पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। मंगलवार सुबह जब वह घर से बाहर निकली, तो वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस को शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें