फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रह रही पत्नी से मिलने आया पति तो खेला गया खूनी खेल

Sun, 24 Jul 2016 02:10 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में बाधक बने पति की हत्या करने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके शव को अस्पताल में ठिकाने लगाने की कोशिश की। अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी ने तफ्तीश का हवाला देते हुए महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की महिला की साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घटना ख्याला इलाके की है। बृहस्पतिवार रात विष्णु गार्डन निवासी संजय व सिंधु देवी ने एक युवक को जख्मी हालत में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। 

महिला ने बताया कि युवक उन्हें सुनील डेयरी के पास जख्मी हालत में मिला। इंसानियत के नाते दोनों उसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराने आए हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हवलदार महावीर युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगा, लेकिन उसने देखा कि युवक को लाने वाली महिला व युवक अस्पताल से भागने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचने पर खुली पोल

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
हवलदार ने उन्हें रोक लिया और तफ्तीश का हवाला देकर थाना प्रभारी सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी ने सिंधु देवी और संजय से पूछताछ की। महिला ने थाना प्रभारी के सामने भी वही बातें दोहराई। पुलिस ने तुरंत उन्हें घटनास्थल पर चलने के लिए कहा।

घटनास्थल पर किसी ने भी ऐसी घटना होने की बात नहीं कही। इसके बाद पुलिस ने सिंधु देवी और संजय से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में सिंधु देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मरने वाला युवक उसका पति संजय कुमार (38) था। दोनों दरभंगा बिहार में रहते थे।

चार माह पहले वह काम की तलाश में अकेले ही दिल्ली आ गई। यहां आने के बाद वह दरभंगा में पड़ोस में रहने वाले संजय के साथ रहने लगी। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया।

जब उसके पति ने दिल्ली आने की बात कही तो दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। संजय के पहुंचने से पहले उन लोगों ने एक मकान किराये पर लिया और वहीं संजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें