फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हाथ मिलाया फिर कनपटी पर मारी गोली

Mon, 04 May 2015 01:40 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरी इलाके में रविवार रात विजया बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय सूद (45) की हत्या से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हमलावर ने पहले उनसे हाथ मिलाया, कुछ देर बातें कीं, फिर उनकी कनपटी पर गोली मार दी। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात किसी जानकार ने ही की है।
विज्ञापन


हमलावरों की तादाद चार बताई जा रही है, जो दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। लोनी पुलिस छानबीन में जुटी है। मैनेजर के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लोनी पुलिस के अनुसार गोली मारने वाला युवक मैनेजर का जानकार था। घर से बाहर निकलने के बाद मैनेजर ने युवक के साथ करीब 2-3 मिनट बातचीत की। इतना ही नहीं, युवकों को पता था कि मैनेजर घर से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन


वह काफी देर से बाइक खड़ी कर उनके घर से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर बदमाश जिस बाइक पर बैठकर भागा, उसके साथ एक बाइक और थी। उस पर दो और युवक सवार थे।

अंधेरे के चलते लोग बदमाशों का हुलिया नहीं देख सके। दूसरी बाइक भी गोली मारने वाले युवक की बाइक के साथ ही गायब हो गई। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि वारदात की वजह पुरानी रंजिश प्रतीत हो रही है।

ब्रांच मैनेजर के परिजनों और आसपास के लोगों से वारदात की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। साथ ही हमलावरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खोड़ा में फायरिंग की सूचना से हड़कंप
खोड़ा में रविवार शाम पांच बजे दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस पहुंची तो पता चला कि शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने मोबाइल से झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि सूचना देने वाले खोड़ा निवासी शैलेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें