फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला संग करती थी देह व्यापार का धंधा, अनबन होने पर की हत्या

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क इलाके में बीते चार सितंबर को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिमला तिवारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस संबंध में खोड़ा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सपना (बदला हुआ नाम) और गांव अर्तेना, सरधना, मेरठ निवासी सुरेंद्र (48) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दरअसल, मृतका अपने घर में देह व्यापार का धंधा कराती थी। सपना भी इसी धंधे में लिप्त है। दोनों की अपने धंधे को लेकर कहासुनी हो गई थी। सपना ने सुरेंद्र व समीर नामक शख्स के साथ मिलकर बिमला की हत्या कर दी थी। बाद में लूटपाट कर तीनों फरार हो गए थे। पुलिस समीर की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि चार सितंबर को अशोक नगर निवासी बिमला तिवारी की सिर पर वार करके गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बिमला के खिलाफ दी थी घर में धंधा कराने शिकायत

हत्या आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एमएस पार्क थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोसियों ने बिमला के खिलाफ अपने घर में धंधा कराने शिकायत दी थी। 

बिमला से अलग रहने वाले उसके बेटे अंकित ने इसकी पुष्टि की। अंकित ने बताया कि इसीलिए वह अपनी मां से अलग रहता है। पुलिस ने बिमला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई।

धंधे के सिलसिले में मिलती थी
जांच के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की। इस बीच सीडीआर से पता चला कि घटना वाले दिन से खोड़ा कॉलोनी निवासी महिला ने अपना फोन बंद किया हुआ है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सुरेंद्र और समीर के साथ मिलकर उसने बिमला की हत्या की थी।

दरअसल, वह धंधे के सिलसिले में बिमला से मिलती थी। दोनों के बीच अनबन होने पर उसने बिमला की हत्या की योजना बनाई। हत्या करने के बाद घर में रखे जेवरात व अन्य कुछ सामान लूट लिया। पुलिस लूटे गए सामान को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें