विकासपुरी में महज एक बॉल लगने पर डॉक्टर पंकज नारंग की पीट कर हत्या किए जाने को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि पटेल नगर में ऐसी ही घटना को दोहराने की कोशिश की गई।
कुत्ते से कार टच कर जाने पर दो लोगों ने कार चला रहे कारोबारी के बेटे का पीछा किया और घर में घुसकर उसपर हॉकी स्टीक और डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
बीच बचाव में आए युवक के परिजनों की भी पिटाई कर दी। साथ ही आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पटेल नगर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजकुमार (55) सपरिवार वेस्ट पटेल नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी निशा औैर बेटा अभिषेक (19) है। राजकुमार पेशे से कारोबारी हैं।