फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े उतार पेड़ पर चढ़ किया हंगामा, आत्महत्या की देने लगा धमकी

Wed, 01 Mar 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंद नगरी इलाके में सोमवार रात मानसिक रूप से बीमार एक युवक कपड़े उतारकर पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़कर वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन


युवक को पेड़ से सुरक्षित उतारने में पुलिस व दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद पीड़ित को किसी तरह पेड़ से उतारा गया। इस मौके पर पीड़ित का परिवार भी मौजूद रहा। नीचे उतारने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार का रहने वाला पीड़ित युवक समर (22)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ साहिबाबाद इलाके में रहता है। समर पिछले कुछ दिनों से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह कपड़े उतारकर नंद नगरी इलाके के एक पेड़ पर चढ़कर हंगामा करने लगा। वह नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। 

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। जब भी युवक को उतारने की कोशिश की जाती तो वह नीचे कूदने की धमकी देता।

काफी मशक्कत के बाद किसी तरह युवक को नीचे उतारा गया। मरने से पूर्व पीड़ित ने तीन आरोपियों को नामजद किया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें