फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में मिले बच्ची और अधेड़ के शव, खड़े हुए कई बड़े सवाल

Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बुलंदशहर के अहमदगढ़ इलाके से निकल रही गंगनहर से बुधवार को पुलिस को बच्ची और अधेड़ की लाश मिलीं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाया। शव देखकर लग रहा था कि इनको हत्या कर नहर में फेंका है। पुलिस ने इनको पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुरादपुर के निकट गंगनहर किनारे एक अधेड़ का शव अटका है। पुलिस ने शव निकलवाया तो देखा कि शरीर पर सिर्फ पैंट थी। ऊपर का हिस्सा नंगा था। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी।

शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि दारापुर गांव के निकट नहर में एक बच्ची की लाश बह रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को नहर से निकलवाया। उसके शरीर पर कपड़े थे। बच्ची की उम्र करीब दस साल थी। उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को नहर में फेंका गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों का आपस में कोई कनेक्शन है या नहीं। शवों का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें