फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट: नजदीक से मारी गई अख्तर खान को 12 बोर की गोली

Thu, 28 Apr 2016 06:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दादरी में मुठभेड़ के दौरान शहीद अख्तर खान को 12 बोर की गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी गर्दन से गोली के प्लास्टिक के तत्व बरामद हुए हैं। बदमाशों ने नजदीक से उन पर 12 बोर की गोली चलाई थी। गर्दन से मिले प्लास्टिक के तत्व को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


गोली नजदीक से चलाई गई थी, जिसके कारण छर्रे पूरी तरह खुल नहीं पाए। मौके से बरामद अख्तर खान की पिस्टल पर उनके ही फिंगर प्रिंट मिले हैं। हालांकि, गोली का खुलासा फोरेंसिक जांच में होगा। गोली सामने से गले को चीरते हुए निकली थी।

डॉक्टरों द्वारा दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने से साढ़े तीन सेमी गुणे तीन सेमी का घाव बताया गया था। गोली श्वास नली को फाड़ते हुए कंधे की हड्डी तोड़ते हुए दो गुणे दो सेंटीमीटर का घाव करते हुए निकल गई थी। दरोगा का सायं तीन बजे नोएडा में पोस्टमार्टम किया गया था। उन्हें सामने से गोली मारी गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से सांस की नली फट गई थी

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
इस दौरान उनका चेहरा हल्का सा दूसरी तरफ था। गोली लगने से सांस की नली फट गई थी और ब्लॉकेज के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा शरीर पर अन्य किसी हिस्से पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

किस हथियार से गोली मारी गई, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। गर्दन में गोली से बने साढ़े तीन गुणे तीन एमएम के छेद के आधार पर अभी हथियार की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। जांच को पुलिस ने गोपनीय कर रखा है।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साफ नहीं हो पाया है कि अख्तर खान को कैसी गोली लगी है। उनके शरीर में जो गोली के निशान मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच के लिए पिस्टल और मौके से बरामद खोखे भेज दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें