फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए लगा रही है रेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप की सजा पर बहस होने पर अक्सर ये सवाल उठाया जाता है कि अगर बहुत कड़ी सजा हुई तो कहीं इसका लोग दुरुपयोग न करने लगें। कहीं लोग बदले की भावना से दूसरों पर इल्जाम न लगाएं।
विज्ञापन


ऐसे कुछ मामले अक्सर सामने भी आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला किराएदार अपने मकान मालिक को धमका रही है।

बात है गुड़गांव की जहां एक महिला किरायेदार से परेशान मकान मालिक इंसाफ के लिए चक्कर काट रहा है। उसने कहा है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट जाना पड़ेगा।

मकान खाली करने को कहा तो लगाया रेप का आरोप

नाथूपुर गांव निवासी उदमपाल सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले किराये पर रहने वाली एक महिला से मकान खाली करने के लिए कहा।

इस बात पर महिला इतनी बिगड़ गई कि अगले दिन वह युवक और एक लड़की के साथ घर पर आई और झगड़ा करने लगी।

महिला को समझाने पर उसने पहले तो छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया, फिर उसी रात को डीएलएफ फेज तीन पुलिस चौकी पहुंच गई और उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत देने लगी।
विज्ञापन

पैसे लेकर भी कर रही है ब्लैकमेल

जब वह ‌पुलिस स्टेशन पहुंची तो मामला देख पुलिसकर्मियों ने उसे चौकी में बुलाया। दोनों के बीच समझौता कराते हुए मकान मालिक को एक लाख रुपये देने की बात कही।

इसके बाद अगले दिन उसने महिला को पैसे दे दिए। इसके बाद महिला ने मकान खाली कर दिया। लेकिन, अब फिर से वह मकान मालिक को फोन पर धमकी दे रही है।

इसमें उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की बात कह रही है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट जाना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें