टीवी देखने से मना करने पर सोमवार दोपहर 10 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चा उस वक्त घर में अकेला था। उसके माता-पिता ड्यूटी पर गए थे।
सूचना पाकर मौकेपर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सदरपुर गांव का है। मूलरूप से दरभंगा (बिहार) निवासी अभय नंदन सदरपुर में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं।
उनका 10 वर्षीय बेटा ओम प्रकाश एक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। अभय फेज-3 स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं, जबकि पत्नी नजदीक के एक प्ले स्कूल में कार्यरत हैं।