खोड़ा के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने आए किशोर की रविवार सुबह डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर उसे डुबाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित झुग्गी बस्ती निवासी निक्की (17) पिछले करीब छह माह से अपने घर से अलग दोस्तों के साथ रह रहा था।
परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह और उसके दोस्त नशे के आदि थे। रविवार सुबह वह दोस्तों के साथ ही खोड़ा के पास हिंडन नहर में नहाने आया था उस समय भी वह नशे में था।