फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में छात्राओं की बातों में बिजी था बीटेक स्टूडेंट

Sun, 13 Jul 2014 01:19 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन पुश्ता रोड पर चलती कार में छात्र और छात्राओं की मौज-मस्ती एक परिवार के लिए काल बन गई। कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक मां ने अपने दो लाल खो दिए। कार हिंडन नदी में जा गिरी और मां की आंखों के सामने ही उसके बेटे नदी में डूब गए।
विज्ञापन


नदी के दलदल में फंसी मां छटपटाती रही और बेटों को बचा नहीं पाई। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद से मां सदमे में है। बहरहाल, पुलिस ने बीटेक छात्र को गिरफ्तार कर लिया था और देर रात उसे जमानत भी दे दी गई। इस मामले में फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत भी नहीं दी गई है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुशांत सक्सेना के साथ रिट्ज कार में दो छात्राएं भी थीं। तीनों बीटेक में पढ़ते हैं। जिस वक्त हिंडन पुश्ता पर आमने-सामने की टक्कर हुई, चालक सुशांत दोनों छात्राओं से बात कर रहा था और वह सामने से आने वाले वाहनों को देख ही नहीं रहा था।
विज्ञापन


वह टक्कर मारकर वह भाग गया। इस हादसे में खोड़ा निवासी मां विनीता ने अपने 4 वर्षीय बेटे कार्तिक और 6 वर्षीय बेटे प्रतीक को खो दिया। युवाओं की असावधानी एक मां को उम्र भर का जख्म दे गई। इंदिरापुरम पुलिस के अनुसार वायरलेस पर हादसे की सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर दी गई थी।

गश्त पर तैनात पीसीआर रिट्ज कार के पीछे लगी और नहर रोड पर छात्र और छात्राओं को पकड़ लिया गया। पुलिस ने सुशांत के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने और गैर इरातदतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों छात्राओं के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें