फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

Sat, 30 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्कूल में शिक्षकों की पिटाई से 12वीं के एक छात्र का कान का पर्दा फट गया। गुस्साए परिजनों ने कोतवाली में हंगामा कर तहरीर दी है। गोविंदपुरी छोटी मार्केट निवासी रिंकू जैन प्रॉपर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा पुनीत जैन कादराबाद स्थित बॉलबाडी स्कूल में 12वीं का छात्र है। रिंकू का आरोप है कि बेटा पुनीत शुक्रवार को स्कूल में प्रोगात्मक परीक्षा देने गया था।

किसी बात पर स्कूल के शिक्षक से उसकी कहासुनी हो गई। शिक्षक ने साथियों समेत पुनीत की बेहरमी से पिटाई की। घायल पुनीत को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने पर्दा फटने की पुष्टि की।
विज्ञापन


गुस्साए परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी शिक्षकों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि हाथापाई में अध्यापक को भी चोट आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें