फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में टीचर से छेड़छाड़ पर भड़कीं महिलाएं

Thu, 24 Sep 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित एक निजी स्कूल में तैनात महिला पीटीआई ने अपने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में हिंदू रक्षा दल महिला मोर्चा ने बुधवार को स्कूल के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन


महिला मोर्चा ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की। घटना करीब एक माह पुरानी है।

राजेंद्र नगर स्थित एक निजी स्कूल में तैनात महिला पीटीआई ने आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व प्रधानाचार्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने एसएसपी के यहां शिकायत दी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को परिजन हिंदू रक्षा दल महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल में पहुंचे और हंगामा कर प्रदर्शन किया।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की। हिंदू रक्षा दल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने बताया कि स्कूल में महिला अध्यापिकाओं के साथ छेड़खानी के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से स्कूल में बालिकाओं का पढ़ना मुश्किल हो रहा है। कुछ समय पहले एक लाइब्रेरियन के साथ स्कूल में अभद्रता की गई थी। अब एक पीटीआई के साथ छेड़खानी हुई है।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने पीटीआई के आरोपों से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने भी कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अभी स्कूल में ही तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें