फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को गाली दी, छात्र का सिर फोड़ा

Sat, 19 Dec 2015 01:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर को गाली देने पर एमएमएच कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के बीच मारपीट हुई। बीकॉम सेकेंड ईयर के वासु वर्मा का बीसीए स्टूडेंट्स ने सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला।
विज्ञापन


कालेज में चुनाव को लेकर कॉलेजों में गहमा-गहमी शुरू हो गई है है। एमएमएच कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डा. वाईएस तोमर ने बताया कि आउट साइडर न आए इसलिए प्रत्येक स्टूडेंट्स का आई कार्ड चेक किया जा रहा है।

शुक्रवार को मेन गेट पर दो शिक्षक आई कार्ड चेक कर रहे थे। इस बीच बीसीए का एक स्टूडेंट आया। उसके पास आई कार्ड नहीं था। शिक्षक ने उसे वापस कर दिया। स्टूडेंट ने शिक्षक को गाली दी और बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन


ये देखकर अन्य स्टूडेंट ने बीसीए के छात्र को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बीसीए स्टूडेंट अपने डिपार्टमेंट में जाकर अन्य साथियों को भड़काने लगा। इस बीच एनसीसी के कुछ छात्र बीसीए डिपार्टमेंट में पानी पीने गए।

उनकी उनसे मारपीट हो गई। बीकॉम सेकेंड ईयर के वासु वर्मा का सिर फूट गया। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि झगड़ा टीचर को गाली देने से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें