फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक ने बाप-बेटे को कुचला, बेटे की मौत

Wed, 13 Apr 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित माहौली गांव के समीप साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस घटना में साइकिल पर सवार पुत्र की तो मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बच्चे के पिता घायल हो गए। टाटा मैजिक ने यहीं पर टक्कर मार कर दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को काबू में ले लिया है। घटना के बाद चालक फरार होने में कामयाब हो गया।

जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव माहौली निवासी जफरुदीन (40) अपने पुत्र अमजद (12) के साथ अपनी साइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर झिरका की ओर से शाम करीब 7:30 बजे अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव के निकट पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक टाटा मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में अमजद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जफरुदीन गंभीर रूप से घायल हो गया।

टाटा मैजिक ने वहीं पर दो अन्य व्यक्तियों को भी टक्कर मारी, जिससे वह भी घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जफरुदीन की हालत को देखते हुए उसे अलवर राजस्थान के लिए रेफर कर दिया।

दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी फतेसिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें