फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Sun, 04 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
टैंकर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गौंछी-सोहना रोड पर पानी के टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिनकी मौके पर मौत हो गई। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीवन नगर गौंछी निवासी असगर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हैदर अली (24 वर्ष) गांव में ही कारों का धुलाई सेंटर चलाते थे। गांव निवासी शकील (23 वर्ष) उनके सर्विस केंद्र पर काम करते थे।

शुक्रवार रात दोनों बिना हेलमेट पहले मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी शादी समारोह में शरीक होने गए थे। हैदर मोटरसाइकिल चला रहे थे। लौटते वक्त गौंछी-सोहना रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे पानी के टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों टैंकर के अगले पहिए के नीचे बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों के शव ट्रक के नीचे से बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें