अगर आप ओएलएक्स पर पुराने महंगे सामान खरीदने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। खरीदने के पहले एक बार पता जरूर कर लें।
हो सकता है कि वह चोरी या लूट का हो। ऐसे ही मामले में सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। महंगे मोबाइल लूटने के बाद वे उसे ओएलएक्स डॉट कॉम पर बेच देते थे।
ये लोग दो-दो या एक साथ तीन की संख्या में बाइक पर घूमते थे और सुनसान रास्तों पर लोगों को मारपीट कर लूट लेते थे। वहीं, झपट्टा मार कर मोबाइल, पर्स व चेन छीन कर भाग जाते थे। इसके अलावा मौका देखकर घरों में चोरियों की बात भी उन्होंने स्वीकार की।