फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उगाही के शक में छह सिपाही सस्पेंड

Mon, 30 Jun 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात के बाद शहर में कानून के रखवाले कितने सतर्क हैं, इसका हाल शनिवार आधी रात एसएसपी ने अपनी आंखों से देखा।
विज्ञापन


पीसी और लेपर्ड पर तैनात सिपाही कहीं उगाही की जुगत भिड़ा रहे थे, तो कहीं मुस्तैदी की जगह गाड़ी में आराम फरार रहे थे। एसएसपी ने ऐसे ही 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जबकि चार को कड़ी चेतावनी दी।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह रात 12 बजे इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी के साथ प्राइवेट कार में निकले। स्कॉट उनसे 200 मीटर दूरी पर था। एसएसपी लाल कुआं व कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद सीधे आराधना बार्डर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां एक होटल के बाहर कुछ लोग कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पीसी-72 वहां आई और शराब पी रहे लोगों को पीसी में बैठाकर चल दी। एसएसपी ने कार से पीछा किया।

राजेंद्र नगर में पीसी पर तैनात सिपाही पकडे़ गए युवकों से सौदे बाजी करने लगे। तभी एसएसपी वहां पहुंचे और साहिबाबाद इंस्पेक्टर को मौके पर ही बुलवा लिया। पीसी पर तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, इरशाद खान और लोकेंद्र सिंह को उन्होंने सस्पेंड कर दिया।

इसके बाद कप्तान ने एक लेपर्ड पर जा रहे तीन लोगों का पीछा किया। लेपर्ड पर तैनात दो सिपाहियों ने एक व्यक्ति को बीच में बैठा रखा था। उससे भी सिपाही सौदेबाजी कर रहे थे। इस पर अमित और सुर्जेश यादव को सस्पेंड किया।

राजनगर एक्टेंशन कट पर तैनात पीसी में आराम फरमा रहे पुलिसकर्मियों को उन्होंने फटकार लगाई। शनिवार रात को ही विजयनगर के दो सिपाहियों अवधेश यादव आर ओसान यादव को लाइन हाजिर किया, ये ऊंची पहुंच का वास्ता देकर थाने में ठेकेदारी करना चाहते थे।
विज्ञापन


7 एसआई का स्थानांतरण
एसएसपी ने सात सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। क्राइम ब्रांच में तैनात राजेंद्र मलिक को गंगनहर चौकी प्रभारी, हुब्बलाल को थाना मुरादनगर से चौकी प्रभारी आर्डिनेंस फैक्ट्री, कुलवीर सिंह राठी को नए बस अड्डे से वैशाली चौकी प्रभारी, जनेंद्र सिंह तोमर को आर्डिनेंस फैक्ट्री से नया बस अड्डा, राकेश पांडेय को थाना विजयनगर से क्रासिंग रिपब्लिक, विनोद कुमार को वैशाली चौकी से क्राइम ब्रांच और एचसीपी गोविंद शर्मा को कोतवाली से चौकी प्रभारी माडल टाउन बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें