फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी की बीमारी का इलाज कराने सूडान से भारत आई महिला से दुष्कर्म

Thu, 09 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरिता विहार इलाके में विदेशी महिला से दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। महिला को किडनी की बीमारी है और इलाज कराने भारत आई हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार साउथ सूडान की रहने वाली 30 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी है।

वह अपोलो अस्पताल में इलाज कराने छह अक्तूबर, 2016 को अपने चाचा के साथ भारत आई थी। उसके चाचा जसौला में एक गेस्ट हाउस मे रह रहे हैं, जबकि महिला अपोलो अस्पताल में ही रहती है। वह 6 फरवरी को अस्पताल से गायब हो गई थी। इसकी सरिता विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी।

महिला ने सरिता विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पास में स्थित लिविंग स्टाइल मॉल में घूमने चली गई थी। वहां से वापस आने के दौरान एक मोटरसाइकिल वाले ने उसे लिफ्ट दी। मोटरसाइकिल वाला उसे मॉल के पीछे स्थित जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद महिला अपोलो अस्पताल पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी सरिता विहार थाना पुलिस को दी। महिला की मेडिकल जांच भी हुई है। सरिता विहार थाना पुलिस मामला दर्जकर मामले की जांच कर रही है। महिला की काउंसलिंग कराई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की भी जांच की जा रही है कि महिला के इलाज में अपोलो अस्पताल का बिल करीब 18 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा गेस्ट हाउस का बिल भी तीन से चार लाख रुपये हो गया है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें