श्यामपार्क मेन में एक महिला ने कमरे के रोशनदान पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान दंपति का छह साल का बेटा कमरे में ही सो रहा था। पुलिस को शक है कि ऑफिस से आने पर पति ने खाना-खाने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया है।
पुलिस के अनुसार, कोलकाता निवासी श्रीधर मंडल परिवार के साथ श्यामपार्क मेन में रहते हैं। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11 बजे वह घर पर आए तो पत्नी विशाखा (35) ने उन्हें खाना परोसा, मगर उन्होंने खाने से इंकार कर दिया।
इस दौरान पत्नी ने मोबाइल पर किसी रिश्तेदार से बात की और कमरे में सो रहे छह साल के बेटे के साथ सोने चली गई। वह बाहर कमरे में ही बैठे थे कि करीब 10 मिनट बाद कमरे से हल्की चीख की आवाज सुनाई दी।