फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई को पिता ने डांटा किशोरी ने घर छोड़ा

Sun, 31 Jan 2016 02:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर पिता ने डांटा तो बलिया की एक किशोरी ने घर छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर बलिया के फेफना थाने की पुलिस ने किशोरी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली।
विज्ञापन


गाजियाबाद स्टेशन पर लोकेशन मिली तो आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ ने स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाकर किशोरी को बरामद कर लिया। शनिवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि बलिया के बहादुरपुर गांव निवासी ज्योति वर्मा (14) को पिता राजा वर्मा ने पढ़ाई के लिए डांट दिया। फरवरी माह में उसकी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


पिता की डांट से नाराज होकर 28 जनवरी को वह घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने थाना फेफना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ज्योति का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। शुक्रवार शाम उसकी लोकेशन गाजियाबाद स्टेशन पर मिली तो फेफना पुलिस ने आरपीएफ से संपर्क साधा और पूरा माजरा समझाया।

ज्योति को प्लेटफार्म नंबर-3 पर बने जनरल वेटिंग हॉल से बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। शनिवार को उसके परिजन गाजियाबाद पहुंचे तो ज्योति को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें