फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट हैक कर ऑन लाइन ठगी करने वाले छात्रों के गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 27 Jan 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- हौजखास पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया 
नोट: समाचार हरियाणा के कई संस्करणों के लिए उपयोगी---
- हौजखास पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया 
- गिरोह सरगना ने ऑन लाइन हैकर्स एसोसिएशन बना ली थी
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हौजखास थाना पुलिस ने वेबसाइट हैक कर ऑन लाइन चोरी व धोखाधड़ी करने वाले छात्रों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये आरोपी पलक झपकते ही बड़ी से बड़ी कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगा देते थे। आरोपी कंपनियों के ऑनलाइन वाउचर को चुराकर उसने पेमेंट निकाल लेते थे। इस तरह उन्होंने एक कंपनी को करीब एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी मै. वोउचा ग्राम सेवा प्राइवेट लि. ने हौजखास थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी साइट जीवाईएफटीआर. कॉम को हैक कर किसी ने करीब एक करोड़ रुपये के वाउचर चुरा लिए हैं।

पेमेंट गेटवे में पूरी रकम आती थी और पूरी रकम शो होती  थी, मगर उसमें कोडिंग-डीकोडिंग कर खाते में  एक रुपये ही आता था। मामला दर्जकर हौजखास थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में एसआई वरूण गुलिया, पीएसआई सचिन की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

cyber crime
पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपियों ने मेक माई ट्रिप, अमेजोन, फिलीपकार्ट, बिग बाजार, रिलायंस डिजिटल, यात्रा डॉट कॉम, टाइटन, शॉपर्स स्टाप आदि के ई-वाउचर चुराए हैं। इस तरह कंपनी के साथ कुल 92 लाख रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस ने इस आधार पर जांच शुरू की कि आरोपयिं ने ऑनलाइन पैसे को कहां खर्च किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन मोबाइल व अन्य सामान खरीदता है। पुलिस टीम ने आईपी एड्रेस, ई-मेल व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के बाद मुख्य आरोपी सनी नेहरा को गुरूग्राम स्थित लीला एंबिईंस होटल से गिरफ्तार कर लिया।

इससे पूछताछ के बाद इसके तीन साथी आजाद चौधरी, तेजवीर शेओरन और प्रखर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। गांव अलेवा, जिला जींद, हरियाणा निवासी सन्नी नेहरा (23) सोनीपत स्थित प्रतिष्ठित साइंस व टेक्रोलॉजी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा और पढ़ाई को बीच में छोड़ा हुआ था। वह प्रोशेनल हैकर है।
विज्ञापन

ऑन लाइन ही बना था ये गिरोह

cyber crime
कोटा राजस्थान निवासी आजाद चौधरी (18) ने बीटेक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। खुरबूरा मोहल्ला, देहरादून उत्तराखंड निवासी प्रखर अग्रवाल (19) उत्तराखंड में स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है।

गांव पाजू, जिला भिवानी, हरियाणा निवासी तेजवीर(18) दिल्ली में एक यूनिवर्सिटी से बीसीए(प्रथम वर्ष) कर रहा है। इनका ये गिरोह ऑन लाइन ही बना था। सन्नी नेहरा ने हैकर की ऑनलाइन एसोसिएशन बना ली थी। आरोपी लविश लाइफ स्टाइल के लिए ऑन लाइन ठगी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें