बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसी की क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी छात्र ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी।
परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस घटना में नया मोड़ तब आ गया जब आरोपी छात्र को रास्ते में रोक कुछ युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। आरोपी की तरफ से भी मामला दर्ज कराया गया है। सिटी थाना पुलिस ने दोनों ही शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल निवासी छात्रा ने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाले सेक्टर 11 निवासी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपी अक्सर क्लास में उस पर भद्दे कमेंट करता रहता है। कई दिनों से उसकी इस हरकत को वह नजरंदाज कर रही थी।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे जब वह कालेज में थी तो आरोपी छात्र ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्र ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को इस संबंध में सूचित किया। परिजनों ने व छात्रा ने सिटी थाने में पहुंचकर छात्र के खिलाफ शिकायत दी।
पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी की तरफ से थाने में शिकायत दी गई कि जब वह कालेज से घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में गर्ल्स स्कूल के पास 5-6 युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उसके साथ लाठी व डंडो से हमला कर उसे घायल कर दिया।
आरोप है कि हमलावर युवक उसके गले से सोने की चेन भी छीनकर झपटकर ले गए। आरोप है कि हमलावर छात्रा के परिचित थे। पुलिस ने इस मामले में भी मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई टेकनलाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।