फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने हाथ पर बनाया ब्लू व्हेल का डिजाइन, छानबीन के बाद मामला शरारत का निकला

Wed, 13 Sep 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
blue whale - फोटो : blue whale
विज्ञापन
द्वारका स्थित एक पब्लिक स्कूल में छात्र के हाथ पर ब्लू व्हेल का डिजाइन बना देख अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को जानकारी देने के बाद पुलिस को मामले की खबर की। तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्कूल में पहुंचे और छात्र से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


कुछ ही देर की छानबीन के बाद पता चल गया कि यह महज छात्र की एक शरारत भर है। छात्र ने पेन से अपने हाथ पर स्केच बनाया था। पुलिस ने स्कूल को छात्र पर नजर रखने के अलावा परिजनों को सावधान रहने के लिए भी कहा है।

पुलिस के अनुसार, द्वारका स्थित एक पब्लिक स्कूल से मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक छात्र के हाथ पर ब्लू व्हेल का स्केच बना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम स्कूल पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र से पूछताछ की जिसमें पता चला कि उसने मजे के लिए स्केच बनाया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र छठी कक्षा में पढ़ता है। उसके स्कूल आने पर दोस्तों ने उसके हाथ पर स्केच देखकर इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें