फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैर छूकर माफी मांग वरना गोली मार दूंगा'

Tue, 25 Feb 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बीटा-वन सेक्टर में एक कॉलेज के छात्रों में विवाद हो गया, जिसमें एक गुट के छात्रों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन


इस पर भड़के छात्रों ने आरोपी छात्र को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:मामूली विवाद में मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवा दिया

ग्रेनो स्थित एक कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्र खाने की गुणवत्ता को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार करके हंगामा कर रहे थे। वहीं कुछ छात्र अपनी क्लास में जा रहे थे और हॉस्टल के छात्र इसका विरोध कर रहे थे।

क्लास में जा रहे बीटेक थर्ड ईयर के छात्र अंकित चौहान को हॉस्टल के छात्रों ने रोका और अभद्रता शुरू कर दी। उस समय वहां मौजूद छात्रों व अन्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, लेकिन आरोपी छात्रों को इससे संतुष्टि नहीं हुई और अंकित समेत अन्य छात्रों को दुबारा समझौता कराने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:देसी कट्टा लहरा रहा था तभी आ गई पुलिस

जब अंकित अपने दोस्तों के साथ बीटा-वन सेक्टर में पहुंचा तो आरोपी छात्र ने नाइन एमएम की पिस्टल तानते हुए उसे पैर छूकर माफी नहीं मांगने पर गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने फायरिंग भी कर दी, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी।

इस पर अंकित के साथियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली है और पूछताछ की जा रही है कि उसके पास पिस्टल कहां से आई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें