फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा लड़ते रहने वाले मां-बाप हो जाएं सावधान, बच्चों पर हो रहा बुरा असर सुसाइड नोट में खुलासा

Sat, 05 Aug 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता के बीच आए दिन हो रहे झगड़े से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है।
विज्ञापन


छात्रा ने लिखा है कि पारिवारिक कलह की वजह से उसकी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, आशिया (22) मूलत: रायपुर देहरादून (उत्तराखंड) की रहने वाली थी।

वह शकरपुर के बी ब्लॉक के एक फ्लैट में रहकर सीए की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता ध्यान सिंह एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

कमरे में आशिया पंखे से लटक रही थी

बृहस्पतिवार दोपहर आशिया की एक सहेली उससे मिलने फ्लैट पर पहुंची तो कमरा बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे में आशिया पंखे से लटक रही थी।

आशिया के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है कि उसके माता-पिता के बीच आए दिन हो रहे झगड़े से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाने वजह से वह परेशान होकर यह कदम उठा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें