शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता के बीच आए दिन हो रहे झगड़े से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है।
छात्रा ने लिखा है कि पारिवारिक कलह की वजह से उसकी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, आशिया (22) मूलत: रायपुर देहरादून (उत्तराखंड) की रहने वाली थी।
वह शकरपुर के बी ब्लॉक के एक फ्लैट में रहकर सीए की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता ध्यान सिंह एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं।