फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर रोका तो चढ़ाया डंपर, एक पुलिसकर्मी घायल

Wed, 29 Mar 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोमवार सुबह जिला पुलिस लाइन के पास लगाए गए नाके पर वाहनों की चैकिंग करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। एक डंपर चालक ने चैकिंग से बचने के लिए अपना वाहन सीधा पुलिस पार्टी की ओर चढ़ा दिया। जिससे नाके पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जबकि अन्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


वहीं आरोपी डंपर चालक सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करता हुआ आगे निकल गया। जहां पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया तो वह डंपर को छोड़कर वहां से फरार हो गया। माइनिंग स्टाफ नूंह में तैनात एएसआई मुकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एएसआई मुकेश कुमार व उनकी टीम सोमवार को अवैध खनन में लगे डंपरों की चैकिंग करने के लिए नूंह पुलिस लाइन के सामने तैनात थी। पुलिस टीम ने नूंह की तरफ से गुरुग्राम की ओर जा रहे एक हाईवा को रुकने का इशारा किया तो डंपर चालक ने वाहन रोकने की बजाए उसे सीधा पुलिस पार्टी पर चढ़ा दिया। नूंह थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि डंपर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें