फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची जिसे दादा जी कहते नहीं थकती थी, वही बन गया हैवान और कर डाला ये हाल

Wed, 29 Mar 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार
विज्ञापन
जिस बुजुर्ग को दादा जी कहते 10 वर्षीय बालिका का मुंह नहीं थकता था, उसी ने बच्ची के साथ घिनौना और शर्मसार करने वाला काम कर दिया। घटना हरियाणा के सिरसा से 20 किलोमीटर दूर डिंग थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुजुर्ग ने टॉफी के बहाने उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली दुराचार की शिकार बालिका के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। बालिका ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह घर में थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले वृद्ध ने उससे कहा कि मैं तेरे लिए ढेर सारी टॉफियां लाया हूं। घर आकर टॉफी ले जाओ। आरोपी उसे जबरन तूड़ी वाले कच्चे कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बच्ची की हालत देखकर वृद्ध डर गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह बच्ची घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देकर सहम गए। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद तुरंत प्रभाव से आरोपी वृद्ध (62) झंडा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी ने टॉफी का लालच देकर उसे अपने घर बुलाया था। बुधवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और धमकाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अवतार सिंह, एसएचओ थाना डिंग, सिरसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें