मायापुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पत्थर फेंककर कार रोकने पर विवश कर दिया और फिर कार सवार से लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 रोहिणी में रहने वाले नवीन शर्मा (31) गुरुग्राम स्थित कंपनी में काम करते हैं। 14 दिसंबर की रात कार से घर लौट रहे थे। मायापुरी फ्लाई ओवर के पास किसी ने उनकी कार के पीछे शीशे पर फेंका।
पत्थर लगने शीशा टूट गया। कार धीमी करनी पड़ी। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक किया और कार रोक ली। बदमाशों ने नवीन को कार से बाहर निकाला और पिटाई कर दी।
डैश बोर्ड पर रखा पर्स ले लिया और कार की चाबी निकालकर फरार हो गये। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो