फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जागरण में पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी पर पत्थर से हमला

Wed, 04 Oct 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

हेफेड कार्यालय के बाहर हो रहे माता के जागरण में पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेफेड कार्यालय के बाहर हो रहे माता के जागरण में पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके गए। इस घटना में ओएसडी तो बच गए, लेकिन गनमैन को चोट आई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खांडसा रोड पर हेफेड का कार्यालय है। रविवार रात को यहां माता के जागरण का आयोजन किया गया था।

आयोजन में मुख्यमंत्री के ओएसडी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान उनका गनमैन असंध करनाल निवासी रणधीर भी मौजूद था। आरोप है कि जब वे पूजा अर्चना कर रहे थे तब भीड़ में से अचानक किसी व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंक दिया।
विज्ञापन


इस पत्थर से वह तो बच गए, लेकिन यह पत्थर पास ही खड़े उनके गनमैन रणधीर को लगा जिसमें वह घायल हो गए। पत्थर लगने के बाद यहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। एएसआई जगदीश चंद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अंधेरा होने के चलते आरोपी को कोई देख नहीं पाया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें