फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर संचालिका का उसके ही कर्मचारी ने किया रेप, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

Thu, 02 Nov 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

रेप का वीडियो वायरल करने
की दे रहा था धमकी, गिरफ्तार
- स्पा सेंटर संचालिका ने रिसेप्शनिस्ट पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम के वसुंधरा स्थित एक स्पा सेंटर संचालिका से उसके ही सेंटर के रिसेप्शनिस्ट ने रेप कर वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया। दिल्ली निवासी एक युवती वसुंधरा में स्पा सेंटर चलाती है। करीब 15 दिन पूर्व उनके यहां दिल्ली निवासी मोहम्मद अमन उर्फ आयन रिसेप्शन पर नौकरी करने आया था।

पीड़िता ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात आठ बजे आरोपी ने स्पा सेंटर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर एक सोने की चेन, दो अंगूठी और 16 हजार रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन


तब से आरोपी वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा था। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अमन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें