फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वायुसेना अध्यक्ष समेत तीनों आरोपियों को 30 तक जेल 

Sun, 18 Dec 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीवीआईपी चोपर डील मामले में पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी, संजीव त्यागी व अधिवक्ता गौतम खेतान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सीबीआई ने तीन दिन के रिमांड बाद कोर्ट में उन्हें पेश किया था। इन आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की है जिस पर 21 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी की जमानत याचिका में कहा गया है कि वह 71 साल के हैं और हृदय रोगी हैं। उनकी बाइपास सर्जरी हो चुकी है और आंखों का इलाज चल रहा है। वायुसेना में त्यागी का शानदार कार्यकाल रहा है। उन्हें अति विशिष्ट व परम विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है।

उनके भागने या गवाहों को प्रभावित करने की कोई आशंका नहीं है। पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने सीबीआई के आग्रह पर शशिंदर पाल त्यागी, उनके भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी व गौतम खेतान को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने सभी आरोपियों की सुरक्षा के लिये पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश पुलिस व जेल प्रशासन को दिया है। पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी की ओर से अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने जमानत याचिका दायर की है।

बचाव पक्ष ने जमानत याचिका में कहा है कि इस केस की एफआईआर सीबीआई ने 12 मार्च 2013 को दर्ज की थी और एजेंसी ने अगले ही दिन छापेमारी कर तमाम दस्तावेज जब्त कर लिए थे। इसके बाद भी जांच पिछले तीन साल आठ महीने से चल रही है। मामले की जांच में उनके मुवक्किल ने पूरा सहयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें