फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांडः कुछ समय से बदल गया था अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों पर जान छिड़कने वाले, मुसीबत में साथ देने वाला सपा नेता अनिल पिछले कुछ महीनों से बदला-बदला सा दिखता था। उसके दोस्तों का कहना है कि वह जानते थे कि अनिल का सेक्टर-71 में रहने वाली एक महिला से परिचय है।
विज्ञापन


उनकी मानें तो अनिल अचानक दोस्तों के बीच से उठकर एकांत में चला जाता था, फोन पर लंबी बातचीत करता था। दोस्तों ने कई बार अनिल के इस हैरान करने वाले रवैये पर सवाल भी किया।

सवाल करने पर अनिल का जवाब मिला कि फोन पर सारी बातचीत बिजनेस के सिलसिले में है और ये दोस्ती भी बिजनेस से ज्यादा कुछ नहीं। पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि अनिल के पारिवारिक जीवन में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

अ‌निल के घर भी था ‌हिना का आना-जाना

हिना का तो अनिल के बहलोलपुर स्थित घर पर भी आना-जाना शुरू हो गया था। परिजनों ने सवाल किए तो अनिल ने बताया कि हिना उसके दोस्त की दोस्त है। अनिल के घरवाले हिना को निकाह की शॉपिंग के लिए मॉल भी लेकर गए।

हिना व अनिल की पत्नी के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। घर आने पर अक्सर हिना अनिल की पत्नी के मोबाइल पर लोगों से बातचीत करती थी। बातचीत के बाद वह उन नंबरों को डिलीट कर देती थी। जब उससे पूछा जाता था तो वह कहती की शौहर से बातचीत कर रही थी।

पत्नी के पूछने पर अनिल ने हिना से संबंधों को पैसों के लेनदेन तक सीमित होने का हवाला दिया था। अनिल के भाई सुनील यादव के मुताबिक हिना घर आती-जाती थी, लेकिन अनिल ने हमेशा ही इस रिश्ते को रुपयों के लेनदेन तक सीमित होने का जवाब दिया था। हिना के कारण तनाव जैसी स्थिति नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें