फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के आवास के पीछे चली गोली, पुलिस के उड़े होश

Tue, 24 May 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी आवास - फोटो : द इंडियन एक्सप्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के पीछे जनपथ पर स्थित लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल की सुरक्षा में तैनात नागालैंड आर्म्ड पुलिस के जवान ने सोमवार सुबह खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस को मृतक जवान के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही शुरूआती जांच में खुदकुशी के कारणों को पता लगा है। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखवा दिया है। 

तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनिया गांधी के आवास के पीछे गोली चलने से एक समय तो पुलिस के होश उड़ गए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनाथो (25) नागालैंड आर्म्ड पुलिस में सिपाही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल की सुरक्षा में था तैनात

police - फोटो : Bureau
उसकी ड्यूटी लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल पर थी। अनाथो ने सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। उसे गोली सिर में लगी थी। पीसीआर वैन उसे आरएमएल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस को जवान के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही खुदकुशी के कारणों को पता लगा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नागालैंड आर्म्ड पुलिस की यूनिट लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल में तैनात है।

ये यूनिट रहती भी वहीं है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था। जांच में ये बात सामने आई है कि वह कुछ समय पहले ही छुट्टी से वापस आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें