फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के बेटे को अधमरा कर लूटा

Wed, 23 Apr 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र के बाईपास क्षेत्र में आटो सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के बेटे से हजारों की लूट कर अधमरा कर हाईवे किनारे फेंक दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से 55 टांके आए हैं। परिजन पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस जानकारी न होने की बात कह रही है।

पिलखुवा निवासी नीरज दिल्ली स्थित निजी कंपनी में काम करता है। उसके पिता सोहनपाल आर्मी से रिटायर्ड हैं। तीन अप्रैल को वह नोएडा में दोस्त से मिलकर लौट रहा था।

रात के समय उसने लालकुआं तक आने के लिए आटो लिया था। परिजनों ने बताया कि आटो सवार बदमाशों ने नीरज से मोबाइल, लैपटॉप, नगदी, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। नीरज ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें