पुराने बस अड्डे स्थित मॉल से कपड़े चोर कर भाग रहे एमबीबीएस और 10 वीं क्लास के छात्र को सिहानी गेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों के समझौते के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
दोनों छात्र मॉल से नए कपड़ों को पुराने कपड़ों के नीचे पहन कर भागने की फिराक में थे। गेट पर सिक्योरिटी टैग सिस्टम लगे होने से वह मॉल कर्मचारियों को धोखा नहीं दे सके और पकड़े गए।
एसएचओ यतेश कुमार ने बताया कि एक युवक प्रताप विहार का रहने वाला है और एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह दसवीं में पढ़ने वाले छात्र के साथ पुराने बस अड्डे स्थित मॉल में शॉपिंग करने गया था। हाईस्कूल छात्र हापुड़ का रहने वाला है।
वर्तमान में दोनों साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों आधे घंटे तक मॉल के अंदर रहे। दोनों नए कपड़ाें के ऊपर पुराने कपड़े पहनकर जा रहे थ्ाे।