मानेसर के दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतका का बेटा निकला। उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक कार, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। मृतका दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
उसकी मां सुनीता ने उसके पिता को जहर देकर मार दिया था
2 of 8
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच पालम विहार रविवार को मानेसर के आईएमटी चौक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवाकर चेक किया। गाड़ी में तीन युवक बैठे थे तथा संदिग्ध लग रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने नई दिल्ली नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी सुमित उर्फ भीम, गांव बाकरगढ़ निवासी धर्मबीर उर्फ बीरा व गांव समसपुर निवासी प्रदीप उर्फ हकला को काबू कर लिया।
विज्ञापन
मोहल्ले व आसपास इनकी काफी बदनामी हो रही थी
3 of 8
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 18 सितंबर की रात उन्होंने सुमित उर्फ भीम की मां व बहन की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी तथा लाशों को मानेसर क्षेत्र में फेंक दिया था। सुमित ने बताया कि वर्ष 2000 में उसकी मां सुनीता ने उसके पिता को जहर देकर मार दिया था, लेकिन इस बारे में किसी को पता नहीं चला। उस समय वह छोटा था। उसकी मां घर में ही वेश्यावृत्ति करने लगी थी।
4 of 8
crime
उसकी बहन रितिका (15) 9वीं कक्षा की छात्रा थी, उससे भी उसकी मां वेश्यावृत्ति कराने लगी थी। सुमित ने मां से इस धंधे को न करने के बारे में काफी कहा, लेकिन वह नहीं मान रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले व आसपास इनकी काफी बदनामी हो रही थी और इसी बात से वह परेशान रहने लगा। उसने अपनी मां व बहन की हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के अनुसार 18 सितंबर की रात उसने अपने साथी धर्मबीर व प्रदीप को साथ लिया।
विज्ञापन
6 of 8
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
धर्मबीर की कार में मां व बहन को खाटूश्याम ले जाने के बहाने बैठा लिया तथा नजफगढ़ से मानेसर की तरफ आ गए।
विज्ञापन
7 of 8
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11:30 बजे मानेसर में इन्होंने गोलियां मारकर दोनों की हत्या कर दी तथा लाशों को वहीं फेंककर भाग गए। दोनों लाशों की कई दिन पहचान न होने पर पुलिस ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने इन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मबीर का पिता सतनारायण दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत है।