फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर हत्याकांडः किसी करीबी ने की नौकर की हत्या

Wed, 20 Apr 2016 09:08 AM IST
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फरीदाबाद सिंचाई विभाग में जेई जगत के निजी नौकर मोती की हत्या किसी करीबी ने ही की होगी। हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा (कस्सी) इंजीनियर के घर का ही था।
विज्ञापन


इस आधार पर माना जा रहा है कि हत्या किसी आस पास वाले ने ही की होगी। हत्यारा कौन है और किस कारण उसने मोती की जान ली यह पता लगाने की जिम्मेदारी सीआईए बॉर्डर टीम को सौंपी गई है।

मालूम हो कि मोती तिगांव में रहने वाले स‌िचाई विभाग के जेई जगत सिंह के यहां पिछले करीब चार साल से घरेलू नौकर की तरह काम कर रहा था। रविवार की रात मोती घर के बाहर सोया था।
विज्ञापन


रात किसी समय किसी ने चेहरे पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मोती की हत्या किसी करीबी ने ही की होगी। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि यदि हत्यारा बाहर का होता तो वह अपना हथियार लेकर ही आता।

मोती कहां सोता है और कब बिना अवरोध के घटना को अंजाम दिया जा सकता है, हत्यारे को इसकी जानकारी थी। उसे यह भी मालूम था कि घर में फावड़ा कहां मिलेगा, यह परिवार के किसी करीबी को ही पता होता है। हमलावर का उद्देश्य सिर्फ मोती की जान लेना ही था क्योंकि उसने फावड़ा छोड़ किसी भी वस्तु को नहीं छुआ।

वार भी चेहरे पर किया ताकि वह बच नहीं सके। घटना की रात कोई बाहर से गांव में आया हो पुलिस को इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर रहे सीआईए बॉर्डर इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि हर एक पहलू पर जांच की जा रही है, हत्यारा आस पड़ोस का भी हो सकता है, प्रयास जारी हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें