फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं को वित्तीय सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दिलाने वाली सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों ने बंगलूरू में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीकांत मुदीगंती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। श्रीकांत को बंगलूरू साइबर क्राइम टीम ने एक अन्य कंपनी के साथ 2.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी स्थित सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के कर्मचारियों को एसएपी बीपीसी ट्रेनिंग दिलवाने का काम करती है। इसके लिए कंपनी को एक ट्रेनर की जरूरत थी। उन्होंने नौकरी डॉट काम पर इस पद के लिए विज्ञापन दिया।

इस पर बंगलूरू में रहने वाले श्रीकांत मुदीगंती ने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने उसे ट्रेनिंग देने के लिए रख लिया। श्रीकांत ने कंपनी को बताया कि उसके पास ट्रेनिंग देने के लिए सॉफ्टवेयर और सर्वर भी हैं।
विज्ञापन


कंपनी को यह सेवाएं देने के बदले उसने 68 हजार रुपयों की मांग की। उसके बताए खाते में कंपनी अधिकारियों ने धन जमा करवा दिया। इसके बाद से उसने कंपनी अधिकारियों का फोन उठाना ही बंद कर दिया।

कुछ दिन पहले  बंगलूरू साइबर सेल टीम ने कंपनी को जानकारी दी कि श्रीकांत एक अन्य कंपनी के साथ 2.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पकड़ा गया है। पूछताछ में श्रीकांत ने फरीदाबाद की उनकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी की भी बात कुबूल की। एसएचओ सेंट्रल इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें