पुन्हाना उपमंडल के बीसरू गांव में एक छह वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही युवक द्वारा कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बिछौर पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर पीडित बच्चे कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडित बच्चे के पिता ने कहा कि उनका 6 वर्षीय मासूम बच्चा प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वो घर आ रहा था तो गांव के ही एक युवक ने बच्चें को पैसे का लालच देकर पास में सरसों के खेत में ले गया। जहां उसने बच्चे के मुंह में कपडा ठूस कर उसके साथ कुकर्म किया।
घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक बच्चें को खेत में ही अचेत अवस्था में छोडकर फरार हो गया। बच्चे को होश आया तो उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर उसके परिजनों को जब इसके बारे में बताया तो आरोपी युवक के परिजनों ने पीडित बच्चे के परिजनों के साथ हाथापाई तक कर डाली। इसके बाद पीडित बच्चें के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चें का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। बिछोर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है की मामला दर्ज कर लिया है पुलिस जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरतार कर लिया जाऐगा।