बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मरने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेवाड़ी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी पांच माह पहले बासलांबी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शुरू में तो सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक विवाहिता ने रेवाड़ी पुलिस की महिला सेल में पहुंची और अपने ससुर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि चार मई को पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि शादी के एक माह बाद ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामला गुडग़ांव जिले के बिलासपुर क्षेत्र का था। ऐसे में रेवाड़ी पुलिस ने बिलासपुर थाने को रेफर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति,ससुर समेत अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।