फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, घायल

Wed, 19 Mar 2014 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घायल हालत में उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने मामला आपसी रंजिश का बताया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 29-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी निवासी कुणाल अरोड़ा (24) मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त आमिर के साथ बाइक पर बैठा था। इस बीच वहां आसिफ नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ पहुंचा।

आरोप है कि वह कुणाल से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान आसिफ ने पिस्टल से कुणाल और आमिर पर फायरिंग कर दी। एक गोली कुणाल के पेट के पास लगी, जबकि आमिर बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें