फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को गोली मारी, रुपये और मोबाइल लेकर फरार 

Mon, 08 Apr 2019 04:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात फूड सप्लाई करने वाली कंपनी के डिलीवरी बॉय पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मारी और मोबाइल व पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची तिमारपुर पुलिस ने घायल शोभित त्रिवेदी (25) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शोभित परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहता है। वह ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। शनिवार रात को वह काम के सिलसिले में अपनी बाइक से नाले वाले रोड से होता हुआ वजीराबाद कैंप की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। शोभित बाइक समेत गिर गया। इस बीच एक बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया। 

इसके बाद शोभित बदमाशों से भिड़ गया। पिस्टल लिए बदमाश ने शोभित पर गोली चला दी। एक गोली से वह बाल-बाल बच गया, जबकि दूसरी गोली उसके पेट में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी उसकी जेब से मोबाइल व कैश निकालकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोभित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें