फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या के लिए किया था वादा- तुम मुझे हाथ दो, मैं तुम्हारा साथ दूंगा

Sat, 20 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
तेवतिया पर हमले के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने दो और शूटरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शूटरों ने पुलिस हिरासत में दावा किया कि मनीष ने उनसे वादा किया था, अगर वह उसके पिता की हत्या का बदला लेने में साथ देते हैं तो वह भी उनके पिता और भाई की हत्या का बदला लेने में उनके साथ रहेगा।

एसएसपी के सुनील इमेनुएल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ ने शूटर अभिषेक और गौरव को हाईवे-58 स्थित पांच नंबर भट्ठा इलाके से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अभिषेक लोनी के गांव सिरोली और गौरव दनकौर के गांव राजपुर का रहने वाला है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, 30 और 32 बोर की दो स्वचालित पिस्टल के साथ ही वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। 

रुड़की में हुई प्लानिंग के दौरान हुआ था समझौता

गिरफ्तार आरोपी हमलावर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह वारदात के मास्टर माइंड मनीष के भाई विक्की, आरोपी निशांत के साथ डासना स्थित एक नामचीन संस्थान से बीबीए कर रहा है। 

पकड़ा गया दूसरा आरोपी गौरव दसवीं पास है। अभिषेक ने बताया कि चार साल पहले उसके पिता अजयपाल गुर्जर का मर्डर हो गया था। इसी प्रकार गौरव ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके भाई का मर्डर हो गया था। पकड़े गए दोनों आरोपी ममेरे भाई हैं। 

दोनों अपने परिजनों की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। अभिषेक और गौरव की मानें तो उन्हें विक्की ने ही मनीष से मिलवाया था। यह मीटिंग रुड़की में हुई थी। इस मीटिंग में ही समझौता हुआ था कि पहले वह लोग मनीष के पिता की हत्या का बदला लेंगे, इसके बाद मनीष उनके पिता और भाई की हत्या का बदला लेने में मदद करेगा।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद हुए कई खुलासे

तेवतिया पर हमले के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वारदात के दौरान मुख्य 12 आरोपियों के अलावा दो
तीन लोग और भी शामिल हैं। 

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में शोभेंद्र और शेखर चौधरी का नाम भी और सामने आ रहा है। पुलिस इन दोनों को
पकड़ने के लिए भी दबिश दे रही है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने अभी इस मामले में राकेश हसनपुरिया की पत्नी सुनीता को भी क्लीन चिट
नहीं दी है।

क्या है मामला
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर मनीष और मनोज ने साथियों के साथ 11 अगस्त की रात को रावली रोड मुरादनगर पर एके-47 और अन्य
हथियारों से हमला कर दिया था। 

इसमें तेवतिया समेत छह लोग घायल हो गए थे। वहीं गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार को इस मामले में चार आरोपी निशांत उर्फ जीतू, राहुल त्यागी, रामकुमार उर्फ राम सिंह और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें