फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार किया तो सिरफिरे आशिक ने महिला के चेहरे पर फेंका तेजाब

Wed, 15 Jun 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के बल्लूखेड़ा गांव निवासी दलित महिला के चहेरे पर सिरफिरे आशिक ने बुधवार दोपहर तेजाब फेंक दिया। महिला का करीब 9 प्रतिशत चेहरा झुलस गया। महिला को आरोपी सिकंदराबाद रोड पर कस्बे के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कुछ माह पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

बल्लूखेड़ा गांव निवासी महिला के पति की करीब दो साल पहले हत्या हुई थी। पति की हत्या के बाद से वह ककौड़ क्षेत्र के झाजर कस्बे में रह रही थी।
Trending Videos

महिला ने उसे अपने साथ रहने से भी मना कर दिया

तेजाब फेंकने वाला आशिक - फोटो : अमर उजाला
कुछ माह बाद उसे कासना स्थित एक कंपनी में नौकरी मिल गई। वह कंपनी के पास ही रहने लगी। कंपनी में उसकी मुलाकात दनकौर के महमदपुर गुर्जर गांव निवासी विनोद से हुई। उन दोनों में दोस्ती हो गई।

विनोद भी उसके साथ रहने लगा। पुलिस ने बताया कि दो माह पहले विनोद ने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। यही नहीं, महिला ने उसे अपने साथ रहने से भी मना कर दिया।

पीड़िता को विनोद तभी से परेशान करने लगा। मंगलवार को महिला नरौरा गंगा स्नान करने गई थी। वह बुधवार को वहां से लौटते समय दनकौर के खेरली नहर पर बस से उतर गई।
विज्ञापन

इंकार करने पर फेंका तेजाब

नहर पर पहले से ही खड़े विनोद ने महिला को जबरन कार में बैठा लिया। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर ईंट-भट्टा के पास ले जाकर जबरन शादी करने की जिद करने लगा।

इंकार करने पर शराब की बोतल में रखा तेजाब महिला के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद महिला को धक्का देकर आरोपी फरार हो गया।

तेजाब फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और महिला कई महीनों से साथ रह रहे थे। वह महिला से शादी करना चाहता था। शादी से इंकार करने पर नाराज होकर उसने महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर दिया।
रविंद्र राठी, कोतवाली प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें