फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर ने अर्नब गोस्वामी पर किया दो करोड़ का मानहानि मुकदमा

Sat, 27 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arnab goswami-shashi tharoor
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने एक निजी चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में चैनल में सुनंदा पुष्कर मौत मामले में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए प्रतिष्ठा नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने अर्नब पर दो करोड़ रुपये का मुकदमा किया है।   
विज्ञापन


हाईकोर्ट में दायर मुकदमे में शशि थरूर ने कहा कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की करीब तीन वर्ष पूर्व होटल लीला प्लेस में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और जांच अभी भी जारी है। तीन वर्ष में जांच के दौरान पुलिस ने कभी भी उनके खिलाफ न तो कोई बयान दिया न ही उनको कभी संदिग्ध माना। 

याची ने कहा अर्नब गोस्वामी पहले दूसरे चैनल में थे और उन्होंने तब भी उनके प्रति इस मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस बारे में उन्होंने एनबीएसए में शिकायत की थी, जिस पर अर्नब को चेतावनी देते हुए उचित तरीके से न्यूज दिखाने को कहा गया था। 
विज्ञापन


थरूर ने कहा अर्नब ने अब नया चैनल खोल लिया है और उनके खिलाफ काफी आपत्तिजनक तरीके से उनकी पत्नी का मौत को लेकर टिप्पणी की है। आम लोगों को यह दिखाने का प्रयास किया गया कि सुनंदा पुष्कर की मौत लिए वह दोषी हैं। इसके अलावा समाज व राजनीतिक में भी उनकी प्रतिष्ठा को नष्ट करने का प्रयास किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें