एक सुरक्षाकर्मी पर सिर मारकर हमला कर दिया और नीचे जमीन पर लेट गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर बाहर ले गए।
एक और क्लिप मीडिया को दिखाई गई जिसमें छात्र कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिॉनिक बैरिकेटिंग फांदकर अंदर आता दिखाई दे रहा है। वहीं, विवि प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की टीम बनाई है। टीम को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
एंबेसी तक पहुंचाई गई बात
छात्र को घसीटे जाने और मारपीट के मामले में अपने देश यमन में उच्च नेताओं और अफ्रीकी एंबेसी तक शिकायत की गई है। - चार्ल्स कैनेडी, अफ्रीकन एसोसिएशन के पदाधिकारी
सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार गलत
छात्र ने अनुशासन हीनता जरूर की है। नस्लभेद जैसी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से सुरक्षाकर्मी और मार्शल ने उससे बदसलूकी की वह गलत है। सुरक्षा कर्मियों को सभी से सही व्यवहार करना चाहिए। - नजीब हमीसु उमर, अफ्रीकन एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य