फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा यूनिवर्सिटी ने विदेशी मूल के छात्र को बताया शरारती, मीडिया को दिखाई ऐसी वीडियो

Sat, 31 Mar 2018 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
student assault
विज्ञापन

यमन के छात्र को शारदा विवि के सुरक्षाकर्मियों के घसीटे जाने के मामले को लेकर विवि प्रशासन ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें विवि प्रशासन की ओर से छात्र के अक्सर नियमों को तोड़ने और उक्त घटना में पहले सुरक्षाकर्मियों पर हाथ उठाने की क्लिप जारी की गई। 

विज्ञापन


विवि प्रशासन का कहना है कि इसके बावजूद मामले में आठ सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार अजीत कुमार ने बताया कि छात्र तमीम अहमद पहले भी कई बार अनुशासनहीनता कर चुका है।

घटना के दिन युवक के पास सिगरेट का पैकेट था, प्रवेश द्वार पर जांच में सुरक्षाकर्मी जांच करने लगे तो जुर्माना लगने के डर से उसने सुरक्षाकर्मियों को चिढ़ाया और भागने लगा। छात्र को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा तो उसने धक्कामुक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सुरक्षाकर्मी के सर पर किया था हमला

student assault
एक सुरक्षाकर्मी पर सिर मारकर हमला कर दिया और नीचे जमीन पर लेट गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर बाहर ले गए।

एक और क्लिप मीडिया को दिखाई गई जिसमें छात्र कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिॉनिक बैरिकेटिंग फांदकर अंदर आता दिखाई दे रहा है। वहीं, विवि प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की टीम बनाई है। टीम को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

एंबेसी तक पहुंचाई गई बात 
छात्र को घसीटे जाने और मारपीट के मामले में अपने देश यमन में उच्च नेताओं और अफ्रीकी एंबेसी तक शिकायत की गई है। - चार्ल्स कैनेडी, अफ्रीकन एसोसिएशन के पदाधिकारी 

सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार गलत 
छात्र ने अनुशासन हीनता जरूर की है। नस्लभेद जैसी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से सुरक्षाकर्मी और मार्शल ने उससे बदसलूकी की वह गलत है। सुरक्षा कर्मियों को सभी से सही व्यवहार करना चाहिए। - नजीब हमीसु उमर, अफ्रीकन एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें